Loading...

32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 20 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में सदर थाना के तहत जलग्रां टब्बा में 32 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे पर झूलता मिला। मृतक युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र धनीराम निवासी जलग्रां टब्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार रविवार को घर पर ही था। काफी देर तक अपने कमरे से बाहर निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला, तो पाया कि राकेश कुमार का शव पंखे के साथ रस्सी से फंदा लगाकर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

मामले को लेकर पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले को लेकर जांच की जा रही है।