Loading...

34 वर्षीय महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

By PARUL Published: 12 Oct 2023, 11:55 AM | Updated: 12 Oct 2023, 11:55 AM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर की गलोड़ तहसील में एक 34 वर्षीय महिला फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 34 वर्षीय रेनू बाला पत्नी रिजिज कुमार गांव नुखेल ग्राम पंचायत लहड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब मृतका के सास ससुर खेतों में कार्य के लिए गए थे। उस दौरान ही मृतका ने कमरे की छत पर लगी कुंडी से फंदा लगा लिया।

रेनू के परिजन जब घर आए तो उन्होंने अपनी बहु को फंदे से लटका देखा। जिसके बाद उन्होंने आस पड़ोस की महिलाओं को बुलाया व महिला के माता-पिता मायके वालों को भी इसकी सूचना दी। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नॉट भी मिला। जिसमें उसने किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मृतका ने लिखा कि वह पति से बहुत प्यार करती हैं उसने पति को लिखा है कि उसका दाह संस्कार ठीक से कर देना। बेटे को अपने पास ले जाना व उसकी अच्छे से परवरिश करना। बता दें कि महिला का पति कालाअंब में एक निजी क्षेत्र में नौकरी करता है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी बड़सर प्रवीण राणा द्वारा की गई है।