लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

34 वर्षीय विवाहित महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL | 25 नवंबर 2023 at 10:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी में पुलिस थाना खुंडियां के तहत आने वाले अलुहा में एक 34 वर्षीय विवाहित महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि महिला का पति निजी बस चालक है। वह अपने पीछे बेटी और बेटा छोड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने कच्चे मकान में दुपट्टे से फंदा लगा कर यह खौफनाक कदम उठाया और आत्महत्या कर ली। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]