Loading...

35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

PARUL • 10 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के अंतर्गत टांडा चौकी में एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सन्नी मेहरा निवासी नगरोटा बगवां के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस सूचना मिली कि बावड़ी के पास बेहोशी की हालत में एक युवक पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर वहां पहुंची और उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस थाना कांगड़ा प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।