Loading...

35 वर्षीय व्यक्ति ने घर में उठाया यह खौफनाक कदम, गई जान….

Ankita • 11 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले थाना झंडूता क्षेत्र के गांव सलासी में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान रजत सिंह (35) पुत्र हुकम सिंह गांव सलासी डाकघर गेहड़वीं के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहना जट्टां में क्लर्क के पद पर तैनात रजत ने अचानक ही घर में फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटके हुए देखा तो उनके होश उड़ गए।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।