Loading...

35 वर्षीय व्यक्ति ने दुकान में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 24 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में स्थित बड़सर के गारली बाजार में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर मौत को गले से लगाया है। बताया जा रहा है व्यक्ति ने डिप्रेशन में आकर यह खौफनाक कदम उठाया है।

मृतक की पहचान विशाल शर्मा (35) पुत्र स्व. बालकृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकरी के मुताबिक, गारली बाजार में मनयारी बुक स्टोर के दुकानदार ने दुकान का शटर बंद करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां व पत्नी कहीं भागवत में शामिल होने के लिए गई हुई थी।

भागवत कथा संपन्न होते ही जब वह दोनों वापस आई तो उन्होंने दुकान का शटर बंदर एक देखा। जिसके बाद उन्होंने दुकान का शटर उठाकर देखा तो विशाल फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर उन दोनों के होश उड़ गए।

घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।