Loading...

37 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में सिरीनगर पंचायत के गांव जदारी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान दलीप (37) पुत्र दोलग डाकघर व तहसील कंडाघाट जिला सोलन के रूप के हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दलीप मिस्त्री का काम करता था और सोलन में अपने बेटे के साथ किराये के मकान में रहता था। बीते कल जब मकान मालिक उठा तो उसने व्यक्ति को सीढि़यों पर लगी ग्रिल में फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी पंचायत प्रधान को दी और प्रधान ने इस बारे कंडाघाट पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो मृतक दलीप का बेटा कमरे में सो रहा था। जिसे पुलिस ने उठाकर हालात के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भिजवाया। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।