38 वर्षीय महिला पर बंदरों ने किया हमला, घायल
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में उपमंडल बड़सर के अंतर्गत सलौणी कस्बे में बंदरों ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल की पहचान 38 वर्षीय लीला देवी पत्नी पवन कुमार निवासी सलौणी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लीला देवी अपने घर के बाहर कुछ कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर वहां पहुंचे और महिला को बंदरों से छुड़ाया। बंदरों के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।
बंदरों ने महिला को बाजू, टांग, पैर व कई जगह से काट खाया। जिसके बाद महिला के परिजन उसे उपचार के लिए बड़सर सिविल अस्पताल ले गए। जिसके बाद महिला ने फोन पर ब्लॉक वन रेंज ऑफिसर पवना कुमारी को हमले के बारे में बताया।
ब्लॉक वन रेंज ऑफिसर पवना कुमारी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी और घायल महिला को विभाग की ओर से मुआवजा दिलवाया जाएगा।