Loading...

38 वर्षीय विवाहिता ने झुग्गी में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Ankita • 18 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के तहत लालसिंगी में प्रवासी महिला द्वारा झुग्गी में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतका की पहचान वीना (38) पत्नी वीरपाल गांव रतनपुर कलां जिला मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले महिला का पति अपने एक बेटे के साथ मुरादाबाद गया था और वह यहां अपने 3 बच्चों के साथ रह रही थी। देर रात वह खाना खाकर बच्चों के साथ झुग्गी में सो गई थी, लेकिन जब बच्चों ने सुबह उठकर देखा तो वीना फंदे पर झूल रही थी।

जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।