Loading...

39 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, गई जान

Ankita • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के वार्ड एक में व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 39 वर्षीय संजीव कटवाल पुत्र कुलदीप कटवाल निवासी अंब ने वीरवार देर शाम को अज्ञात कारण के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसकी तबियत काफी बिगड़ गई।

तबियत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत अंब अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने मामले की पुष्टि की है।