Loading...

39 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

By PARUL Published: 30 Mar 2024, 9:57 PM | Updated: 30 Mar 2024, 9:57 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र महिंद्र सिंह ग्राम किरवीं डाकघर सलौणी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश आठवीं कक्षा तक पढ़ा था तथा मजदूरी करता था। उसका दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है। मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने नशा किया था और अपनी पत्नी से बहसबाजी करने के बाद अकेला दूसरे कमरे में सो गया। अगली सुबह जब वह कमरे में गए तो बेटे को फंदे से लटका देखा।

जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी पदम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।