39.83 ग्राम चिट्टा बरामद, बस में सवार 2 युवक गिरफ्तार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के कारोबार में लगातार बढ़ोतरी होने के चलते पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बस में सवार थे जिनके कब्जे से 39.83 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार पुलिस शोघी बैरियर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक बस को जांच के लिए रुकवाया गया। पुलिस जैसे ही बस में चढ़कर जांच करने लगी तो दो युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब दोनों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ।
मामले की पुष्टि एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरू ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत गश्त के दौरान बस में सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। मामले में जगजीत व अंकुश चौहान निवासी ननखड़ी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।