4 दिन बाद भी लापता दारा सिंह का नहीं लगा कोई सुराग, परिजन हो रहे परेशान
HNN/ सोलन
जिला सोलन के बद्दी के लेही गांव से लापता युवक का 4 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता युवक की पहचान दारा सिंह निवासी बद्दी के लेही गांव जिला सोलन के रूप में हुई है। लापता युवक के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने लापता युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गौरतलब है कि दारा सिंह पिछले 4 दिनों से लापता चल रहा है। उसके परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की परन्तु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिसके बाद उसके परिजनों ने थक हारकर इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। लापता युवक के परिजनों ने पुलिस से जल्द ही दारा सिंह को ढूंढने की गुहार लगाई है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ राकेश राय ने बताया कि एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस लापता युवक की तलाश में जुट गई है।