लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

4 माह से लापता चल रहे व्यक्ति का बरामद हुआ कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR | 26 दिसंबर 2022 at 4:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के तहत आते झंबर में 4 माह से लापता चल रहे व्यक्ति का कंकाल बरामद हुआ है। क्षेत्र में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र जगन्नाथ वार्ड नंबर-3 के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संजय पिछले 4 माह से लापता चल रहा था। 9 अगस्त को संजय दोपहर को घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने व्यक्ति की हर जगह तलाश की, लेकिन जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया तो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने भी व्यक्ति की हर जगह तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी बीच देर शाम गांव के एक व्यक्ति ने जंगल में कंकाल पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान संजय के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया, जिसके चलते संजय की चप्पल और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने पहचान की। फिलहाल, पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]