40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में आनी के तहत सोईधार इलाके में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान रजनीश कुमार (40) पुत्र चूड़ा राम निवासी सोईधार आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी आनी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सीएचसी से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।