40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जाँच में जुटी पुलिस
HNN/ ऊना
जिला ऊना में अंब थाना के तहत दिलवां में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय राज कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी दियाड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। इस दौरान रात को वह घर की छत पर ही सो गया।
जिसके बाद जब अगली सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा तो घर के परिजनों ने देखा, तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी वसूधा सूद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।