लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL | 2 सितंबर 2023 at 4:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना से आत्महत्या का एक अन्य मामला सामने आया है। जहां थाना चिंतपूर्णी के तहत आने वाली नारी ग्राम पंचायत के नरियाल बस्ती के व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय जगमोहन शर्मा निवासी नरियाल बस्ती ग्राम पंचायत नारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जगमोहन शर्मा बीते काफी दिनों से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था। जिसके चलते उसका टांडा मेडिकल कॉलेज तथा नालागढ़ में एक निजी डॉक्टर से इलाज भी चला हुआ था। बताया जा रहा है कि बीते कल जगमोहन ने अपने ही मकान की निचली मंजिल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद उन्होंने सभी परिवार वालों के बयान को दर्ज किया। बता दें कि मृतक जगमोहन की जेब में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने किसी को भी इसका दोषी नहीं बताया। बल्कि खुद आत्महत्या करने की बात की है।

पुलिस ने सभी का बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल में भिजवाया। वसुधा सूद डीएसपी अंब द्वारा मामले की पुष्टि की गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]