41 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
HNN/ ऊना
पुलिस थाना ऊना के तहत एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय दलजीत निवासी बहडाला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दलजीत ने किन्हीं कारणों से अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबियत काफी बिगड़ गई। तबियत बिगड़ती देख गंभीर हालत के बीच परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया।
यहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।