Loading...

43 वर्षीय प्रवासी व्यक्ति को मधुमक्खियों ने काटा, हुई मौत

Ankita • 1 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के पुलिस थाना नादौन के तहत मानपुल गांव में एक व्यक्ति को मधुमक्खियों ने काट लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जयपाल बबलू (43) निवासी गांव तिजारतगंज बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बबलू के चचेरे भाइयों ने कहा कि वह अपने सगे भाई के साथ मानपुल गांव में किराये के मकान में रहता था। मंगलवार को ही उसका भाई अपने पैतृक गांव के लिए निकला था। शाम करीब 3 बजे उन्हें पता चला कि बबलू को मधुमक्खियों ने काट लिया है, उस समय वह दिहाड़ी लगाने गया था।

सूचना मिलते ही घायल को मंगलवार शाम नादौन अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बबलू मानपुल चला गया। बुधवार सुबह ही बबलू की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई और उसे फिर से दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।