HNN/ बिलासपुर
घुमारवीं थाना के तहत कसारु गांव में एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त कसारू गांव निवासी अशोक कुमार (44) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अशोक कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने जब व्यक्ति को देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई और घर में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घुमारवीं पुलिस थाना को इस बाबत सूचना दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए तथा शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठेगा। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





