Loading...

44 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 17 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में सुंदरनगर के एक व्यक्ति ने जिला कांगड़ा में आत्महत्या कर मौत को गले से लगाया है। हालांकि व्यक्ति यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान सुरेश कुमार (44) निवासी खुराहल-सुंदरनगर (मंडी) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सुरेश जिला कांगड़ा के दौलतपुर गांव में एक किराए के मकान में रहता था और वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। इस दौरान वह खाना खाने के लिए बाहर गया जिसके बाद वह वापस कंपनी में नहीं लौटा।

इसके बाद जब काफी समय तक वह वापस नहीं आया तो उसके दोस्तों ने उसे बहुत फोन किए परंतु उसका फोन स्विच ऑफ था। जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसके किराए के मकान में जाकर उसे देखा तो वह अंदर रस्सी का फंदा बनाकर उसमें लटका हुआ था।

यह देखकर उसके दोस्तों के होश उड़ गए। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।