45 वर्षीय पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में 45 वर्षीय पूर्व सैनिक अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान संतोष कुमार (45) पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव चुनाहल, डाकघर अमरोह, तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार 2014 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। उसकी एक 13 साला की बेटी है। उसकी पत्नी बीमार है जाे इस दौरान मायके गई थी। वह घर पर अकेला था। इस दौरान सैनिक की मां ने उसे बाथरूम में बेसुध पड़े हुए देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी पदम चंद ने मामले की पुष्टि की है।