Loading...

45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 27 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में अम्ब के तहत रामनगर नकड़ोह में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय कुमार (45) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव राम नगर नकड़ोह तहसील घनारी के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, विजय कुमार एक उद्योग में काम करता था। उसने बीती रात घर पर अपने कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने उसे फंदे नीचे उतारा और स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी व 2 बच्चे छोड़ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही शुरू की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि उसने इतना बड़ा खौफनाक कदम क्यों उठाया। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।