45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में चेतना चौक के पास डियारा इलाके से आत्महत्या का एक मामला पेश आया है। जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अनुज खजूरिया निवासी डियारा सेक्टर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अनुज का चेतना चौक के पास एक घर था। जहां पर उसने यह खौफनाक उठाया और आत्महत्या कर ली। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
बता दें कि अभी एक महीने पहले मृतक की पत्नी ने भी सलापड़ पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लगा है।