Loading...

45 वर्षीय व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

By PARUL Published: 13 Jan 2024, 11:58 AM | Updated: 13 Jan 2024, 11:58 AM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल आनी में एक भालू में 45 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। घायल की पहचान अनंत राम(45) गांव दनेउ (शाणी) ग्राम पंचायत कुठेड के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल दोपहर में अनंत राम पर भालू ने हमला कर दिया।

हमले के दौरान अनंत राम जब चिल्लाने लगा तो भालू जंगल की ओर भाग गया। हमले में अनंत राम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी ले जाया गया।

जहां से उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रामपुर बुशहर स्थित खनेरी अस्पताल रैफर किया है।