Loading...

48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप…

SAPNA THAKUR • 15 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू स्थित नग्गर-पतलीकूहल मार्ग पर बनौण मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। इसके साथ ही पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने कुल्लू स्थित नग्गर-पतलीकूहल मार्ग पर बनौण मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति की शिनाख्त करवाई गई तो यह शव ताराचंद (48) पुत्र गैहरु राम निवासी धांसू डाकघर नगर जिला कुल्लू का निकला।

एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले पुष्टि करते हुए कहा कि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।