Loading...

5 दिन तक चार घंटे बंद रहेगा चंडीगढ़-मनाली एनएच, ये रहेगी टाइमिंग…

Ankita 22 Apr 2024 Edited 22 Apr 1 min read

HNN/ मंडी

चंडीगढ़-मनाली एनएच बिंद्रावणी से पंडोह स्थित ट्रांजिट कैंप तक फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते सोमवार से शुक्रवार तक दो चरणों में बंद रहेगा। इसके चलते रोजाना दो चरण में इस मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा और किसी तरह के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।

हालांकि वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला होकर छोटे वाहन कुल्लू की तरफ आ-जा सकते हैं। चंडीगढ़-मनाली मार्ग रोजाना दो चरणों में कुल चार घंटे के लिए यातायात बंद रहेगा।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि आज सोमवार से शुक्रवार तक दो चरणों में बंद रहेगा। इस दौरान इस पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।

ये रहेगी टाइमिंग……

चंडीगढ़-मनाली एनएच मार्ग पर पहले चरण में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक दूसरे चरण में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते चंडीगढ़-मनाली एनएच बिंद्रावणी से पंडोह स्थित ट्रांजिट कैंप तक आवाजाही नहीं होगी।