लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, यह रहेगी टाइमिंग….

PARUL | 7 अप्रैल 2024 at 2:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 8 अप्रैल, 2024 अमावस्या तिथि पर यह सूर्य ग्रहण लंबा चलेगा, जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट का होगा।

यह ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस सूर्यग्रहण का मध्य समय रात 11 बजकर 47 मिनट पर होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण पर कई तरह के दुर्लभ योग भी बनेंगे।

बता दें 54 साल बाद 08 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक साथ कई दुर्लभ संयोग लेकर आने वाला है। इससे पहले ऐसा संयोग 1970 में बना था। 8 अप्रैल को जब सूर्य ग्रहण लगेगा तब इस दौरान कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं बता दें कि यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]