Loading...

58 वर्षीय महिला की पेड़ से गिरकर हुई मौत

PARUL 9 Apr 2024 Edited 9 Apr 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी के सिराज क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। मृतका की पहचान 58 वर्षीय अछरी देवी पत्नी डोले राम गांव सोनोई डाकखाना शंकर देहरा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अछरी देवी पशुओं का चारा निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। तभी अचानक ही वह अनियंत्रित हो गई और पेड़ से गिर गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला के बेटे झाबे राम ने घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी करसोग तिरुमल राजू साई दत्तात्रेय वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।