6 दिन बाद खड्ड में मिला 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के आनी में शमशर के पास खड्ड में पानी के बीच 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला है। महिला की पहचान अकलू देवी (80) पत्नी शंकर दास गांव भुठी डाकघर पुएग, तहसील आनी के रूप में हुई है। पुलसि ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकलू देवी 15 दिसंबर चवाई में अपनी बेटी के घर पैदल निकली थी।
जिसके बाद 15 दिसंबर की शाम को उसे शमशरी महादेव मंदिर के पास देखा था। जब महिला अपनी बेटी के घर न पहुंची तो परिजनों ने पुलिस थाना आनी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट में दर्ज करवााई थी। मामले की छानबीन के दौरान महिला का शव 6 दिनों बाद शमशर के समीप खड्ड में पानी के बीच मिला है।
परिजनों को अंदेशा है कि खड्ड को पार करते समय उसका पांव फिसल गया और पानी मे डूबने से मौत हो गई। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।