Loading...

6 मील के पास इस दिन तक 4 घंटे बंद रहेगा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे…

Ankita • 21 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी और पंडोह के बीच छह मील के पास प्रतिदिन दिन में दो बार दो-दो घंटे के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा। बता दें बीते कल पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी और इसकी चपेट में मशीन सहित ऑपरेटर भी आ गया।

बताया जा रहा है कि मशीन ऑपरेटर ने खतरे को भांपते हुए मशीन से बाहर निकलकर भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया और मलबे में ही दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि चट्टानें और पत्थर गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कई लोगों की जान भी गई है। इसके अलावा कई अन्य लोग मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचे हैं। अब पहाड़ दरकने से मार्ग पर आए इस मलबे को हटाने के लिए रोजाना चार घंटों तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।