65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर रंगड़ो के झुंड ने किया हमला, घायल

By Ankita Published: 8 May 2023, 4:16 PM | Updated: 8 May 2023, 4:23 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी की तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में रंगड़ों और जंगली मधुमक्खियों के हमले कम होने की बजाय आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें पिछले 4 दिनों के भीतर करीब दो दर्जन लोगों पर हमला कर रंगडो और मधुमक्खी द्वारा घायल किया जा चुका है।

ताजा घटनाक्रम में सोमवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजालग के गांव घुर्स में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर रंगड़ो द्वारा हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव घुर्स निवासी आशा देवी 65 वर्षी हर रोज की तरह सोमवार को अपने पशुओं को चारा लाने पास लगते जंगल में घास काट रही थी।

इसी दौरान उन पर अचानक रंगडो के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। रंगड़ो द्वारा घायल की गई बुजुर्ग महिला आशा देवी को परिजनों द्वारा उपचार के लिए लडभड़ोल के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें भर्ती कर उपचार किया गया।

अस्पताल की एमओ डॉक्टर अदिति अवस्थी ने बताया कि रंगड़ो ने अधेड़ महिला को सिर बाजुओं पीठ सहित शरीर में कई जगह काट कर घायल किया है। उन्होंने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है। इस बारे में एसडीएम जोगिंदर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि रंगड़ों और जंगली मधुमक्खियों को लेकर लोग अपना बचाव करते रहें। उन्होंने बताया कि रिलीफ मैनुअल के तहत जो मदद बनेगी उसके तहत दी जाएगी।