69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ढांक से गिरकर मौत
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला ढांक से गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई है। मृतका की पहचान बिमला देवी पत्नी बेली राम गांव घलियाड़, डाकघर बठाहड़, बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बिमला का शव सात मई की शाम खड्ड किनारे पड़ा हुआ देखा गया। गांव का ही एक युवक जो बठाहड़ आया था, वह यहां से गुजर रहा था तो उसने बुजुर्ग महिला को खून से लथपथ देखा। महिला के पास में ही घास काटने की दराटी भी पड़ी हुई थी।
घटना के बाद महिला को बंजार अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की मौत ढांक से गिरकर हुई है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।