Loading...

7 दिन बाद बरामद हुआ ब्यास नदी में डूबे युवक का शव

By PARUL Published: 21 Feb 2024, 3:33 PM | Updated: 21 Feb 2024, 3:33 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में उपमंडल नादौन के साथ लगती बेला पंचायत में बीते बुधवार को ब्यास नदी में डूबे युवक का शव घटना के सात दिन बाद बरामद हो गया है। शव को घटनास्थल से करीब 1 कि.मी. दूर नदी में बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी के उस पार एक परिवार पूजा के लिए नदी की ओर आया। इस दौरान उन्हें नदी के बीचो-बीच एक शव दिखाई दिया।

जिसके बाद उन्होंने इस बाबत ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि 29 वर्षीय गौरव पुत्र दिनेश कुमार निवासी गांव बेला बुधवार सांय नदी में डूब गया था। जिसके बाद से लगातार 6 दिनों तक एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी बी आर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।