Loading...

7 दिन से रामपुर की गलियों में घूम रहा तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

Ankita • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में 7 दिनों से घूम रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की पकड़ में आ गया है। बता दे कि तेंदुए को पकड़ने के लिए लेपर्ड रेस्क्यू टीम तैयार की गई थी। वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी के पास पिंजरा लगाया हुआ था। जैसे ही तेंदुआ शिकार के लिए पिंजरे में घुसा और वह पिंजरे में ही कैद हो गया।

तेंदुए को पकड़ने के बाद वन विभाग और ग्रामीण वासियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि रामपुर में नगर परिषद के वार्ड नंबर 1, 2, 8 और रसौली पंचायत के बाहर तेंदुआ बेखोफ घूमता हुआ देखा गया था। जिसके बाद लोगो ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से गुहार लगाई थी। तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था और लोगो का घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।

उधर, डीएफओ विकल्प यादव ने कहा कि लेपर्ड रेस्क्यू टीम ने तेंदुए की धरपकड़ के लिए लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी के पास पिंजरा लगाया हुआ था जिसमें टीम ने तेंदुए को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।