7 वर्षीय मासूम की शिक्षिका द्वारा की गई पिटाई, कान में आई चोटें
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में एक शिक्षिका द्वारा 7 वर्षीय मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़ित बच्चे के कान में चोटें आई हैं। जिसके बाद पीड़ित के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की पहचान 7 वर्षीय प्रवीण के रूप में हुई है। प्रवीण फागली स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है।
जानकारी के अनुसार, प्रवीण खेल रहा था कि शिक्षिका ने अचानक उसकी पिटाई कर डाली। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि बच्चे के कान में चोटें आई हैं। जिसके बाद प्रवीण के माता-पिता ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रवीण को चार महीने से अलग स्टाफ रूम में बिठाया जा रहा है और पढ़ाया भी नहीं जा रहा।
वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि बच्चे का मेडिकल भी करवाया गया। बच्चे के माता-पिता ने प्रशासन से शिक्षिका को स्थानांतरित करने की मांग की है।