Loading...

72 वर्षीय महिला की कैरोसिन तेल पीने से मौत

PARUL • 23 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में शाहपुर थाना के अंतर्गत 72 वर्षीय महिला की कैरोसिन तेल पीने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 72 वर्षीय महिला ने 20 जून को गलती से कैरोसिन तेल पी लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।