75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनरों को सितंबर की पेंशन के साथ मिलेगा एरियर
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में 75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनरों को सितंबर की पेंशन के साथ पिछला एरियर भी मिलेगा। राज्य सरकार के प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने इसके कार्यालय आदेश 28 अगस्त को जारी किए। इसका लाभ करीब 30 हजार पेंशनरों को होने जा रहा है।
पेंशनरों को यह पेंशन एरियर के साथ देरी से मिल सकती है। पिछले महीने की तरह ही यह 10 तारीख को दी जा सकती है। यानी 75 साल से अधिक आयु के पेंशनरों को बचे हुए एरियर की 22.50 राशि भी इसी 10 तारीख को ही दी जा सकती है।
कर्मचारियों को वेतन भी पिछले महीने की तरह ही पांच तारीख को दिया जा सकता है। आर्थिक अनुशासन के तहत ब्याज के तीन करोड़ रुपये की बचत के लिए ऐसा किया जा सकता है। पिछले महीने का भी इस माह की पांच तारीख को वेतन और 10 तारीख को पेंशन दी गई थी।