Loading...

76 वर्षीय बुजुर्ग ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

PARUL • 13 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव चुल्ला में एक बुजुर्ग ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात चुल्ला निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर पर मौजूद था तो गलती से उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

जिस पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल की। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से परिजनों द्वारा बुजुर्ग को सिविल अस्पताल लडभड़ोल में रात्रि ड्यूटी में डॉक्टर न होने की वजह से सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया।

जहां बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस चौकी लडभड़ोल के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।