Loading...

80 वर्षीय बुजुर्ग पर आवारा बैल ने किया हमला, घायल

PARUL • 8 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत आने वाले कलोहा में एक आवारा बैल ने बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल की पहचान 80 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञान चंद के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्ञान चंद कलोहा में ग्राउंड में गुजर रहे थे।

इसी दौरान वहां मौजूद एक बैल ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें नजदीक स्थित गरली सिविल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग का उपचार किया।

वहीं कलोहा पंचायत के उपप्रधान दलजीत सिंह ने बताया उन्होंने पशु पालन विभाग से बैल को पकड़ने की मांग की है। रक्कड़ पुलिस के एएसआई अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस संबंध में बयान दर्ज किए गए हैं।