Loading...

85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita • 21 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के एक गांव में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में गोपाल सिंह (24) पुत्र हरि लाल निवासी चांदी डाकघर चनौन कुल्लू को नामजद किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बंजार क्षेत्र के गांव में आरोपी घर में घुसा और बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। 16 अगस्त को यह वारदात उस समय हुई जब महिला का पति और परिवार के अन्य लोग घर में नहीं थे। इलाके में मोबाइल नैटवर्क भी ठप्प होने के कारण महिला परिजनों को सूचित न कर सकी। अब पीड़िता ने अपनी बेटी के साथ बंजार थाने में जाकर पुलिस के पास शिकायत दी है। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।