9 वर्षीय भांजी ने मामा पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के बालूगंज पुलिस थाना के तहत घणाहट्टी के समीप च्याली गांव में 9 वर्ष की भांजी ने मामा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पीड़ित बच्ची की मां ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी मूल रूप से कांगड़ा का रहने वाला है, जो पीड़िता की मां का धर्म भाई बना हुआ है। वह शिमला में ही सरकारी नौकरी करता है।
महिला ने बताया कि उसकी बेटी के साथ 24 मार्च को उक्त व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा दिया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।