लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नौकरी चाहिए तो 16 को आए यहां, 200 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू

PRIYANKA THAKUR | 11 जनवरी 2023 at 3:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

जिला में 16 जनवरी 2023 को एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 200 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा।

इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों को मासिक मानदेय 14500 से 19000 रुपए के बीच होगा। इंटरव्यू में 21 वर्ष से लेकर 37 आयु वर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार जिनकी न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और उम्मीदवार का वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 16 जनवरी को सुबह 9:00 बजे रोजगार कार्यालय बिलासपुर में पहुंचना सुनिश्चित करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]