लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Road Closed / जड्डू से बड़गांव गलू सड़क मार्ग 31 मार्च तक यातायात के लिए बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 21 फ़रवरी 2026 at 4:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते जड्डू से बड़गांव गलू सड़क मार्ग को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि आपातकालीन सेवाओं को अनुमति दी जाएगी।

बिलासपुर

मरम्मत कार्य के चलते यातायात पर प्रतिबंध

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मण्डल झण्डुता के अंतर्गत जड्डू से बड़गांव गलू सड़क मार्ग पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है।

इसी के मद्देनज़र उक्त मार्ग को आगामी 31 मार्च तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा।

वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें वाहन चालक

जारी आदेशों में लोगों से अपील की गई है कि जड्डू से बड़गांव गलू रूट पर संचालित वाहन 31 मार्च तक बाया डोगा-ठठल-जंगल सड़क तथा जय श्री देवी मोड़ से कोसरियां सड़क मार्ग का उपयोग करें।

आपातकालीन सेवाओं को रहेगी अनुमति

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मरम्मत कार्य की अवधि के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही को अनुमति प्रदान की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]