लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कर्ज घोटाले में सील की गई पांवटा की इंडियन टेक्नोमेक कंपनी की नीलामी, इतने करोड़ में…

SAPNA THAKUR | 18 जनवरी 2023 at 10:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े कर एवं कर्ज घोटाले में सील की गई पांवटा साहिब की इंडियन टेक्नोमेक कंपनी फैक्ट्री परिसर में नीलामी हुई। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से फैक्ट्री का पूरा मूल्य 165 करोड रखा गया था। पूरी फैक्ट्री का कोई भी खरीदार नहीं मिला। छोटे-छोटे सब लौट के खरीदार मिले। जिसमें बुधवार को 6 करोड़ 36 लाख 53 हजार 651 रुपए के 5 सब लॉट्स बीके।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा इंडियन टेक्नोमेक कंपनी की नीलामी के लिए दो ऑप्शन तैयार की गई थी। पहले ऑप्शन में कोई एक या दो बड़ा खरीदार पूरी कंपनी खरीद ले। यदि कोई बड़ा खरीदार नीलामी में नहीं आता, तो छोटे-छोटे सब लॉट्स बनाकर कंपनी के अंदर के सामान को अलग-अलग बेचा जाए। विभाग की ओर से कंपनी के 11 गूगल सब लॉट्स बनाए गए थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसमें से बुधवार को पांच सब लॉट्स नीलाम हुए। यह 5 सब लॉट्स कंपनी की मशीनरी के थे। कंपनी के 35 वाहनों में से 14 वाहनों को 34 लाख रुपए में बेचा गया। जो कि इन वाहनों के निर्धारित मूल्य से 5 प्रतिशत अधिक है। कंपनी में नीलामी के लिए आए खरीदारों ने अधिकारियों को कहा कि कुछ छोटे खरीदार हैं, जोकि सब लॉट्स खरीदना चाहते हैं।

इन लॉट्स को और छोटा किया जाए। इससे पहले भी विभाग कंपनी के कुछ सामान की दो बार नीलामी कर चुका है। बता दें कि इंडियन टेक्नोमेक कंपनी की नीलामी के लिए राज्य कर एवं आबकरी विभाग को चेन्नई, अहमदाबाद, भोपाल, दिल्ली व गुजरात से इंक्वायरी आई थी। मगर पूरी कंपनी एक साथ कोई नहीं खरीदना चाहता।

सभी अलग-अलग सब लॉट्स में खरीदना चाहते हैं। जबकि कुछ कंपनी की जमीन के बड़े खरीदार है। मगर जमीन की नीलामी तभी होगी, जब कंपनी के अंदर की सारी मशीनरी, बिल्डिंग और मूवेबल असेट्स नीलाम हो जाएंगे। जिसके लिए विभाग अगले माह दोबारा से इसकी नीलामी प्रक्रिया रखेगा। साथ ही इस बार टेंडर ब्रोशर की कीमत 10 हजार रुपए थी, उसे भी कम किया जाएगा।

उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने बताया कि इंडियन टेक्नोमेक कंपनी
की नीलामी में 11 गूगल सब लॉट्स बनाए गए थे। जिसमें से 5 सब लॉट्स बिक गए हैं। जोकि 6 करोड 36 लाख 53 हजार 651 में बिके हैं। कंपनी को बेचने के लिए 6 मुख्य लॉट्स में बांट गया था, जिसके तीन लॉट्स में कंपनी का प्लाट तथा तीन लॉट्स में कंपनी की मशीनरी शेड आदि रखे गए थे।

इन लॉट्स को आगे सब लॉट्स में डिवाइड किया गया था। 11 सब लॉट्स में से पांच सब लॉट्स बिके हैं। जबकि बिल्डिंग व शेड के 32 सब लॉट्स में से एक लॉट्स बिका है। नीलामी के अंतिम चरण में कंपनी की जमीन बेची जाएगी। जब कंपनी के अंदर की सभी मूवेबल असेट्स नीलाम हो जाएंगे, उसके बाद कंपनी की भूमि की नीलामी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]