Loading...

सहकारिता आर्थिक विकास की बुनियाद, मजबूत ढांचा गांवों को बनाएगा आत्मनिर्भर

Shailesh Saini • 20 Feb 2026 • 1 Min Read

रेणुकाजी बैठक में संगठन विस्तार और प्रशिक्षण पर जोर

हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन

सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर ने कहा कि सहकारिता देश और प्रदेश के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ सहकारी ढांचा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शिमला विभाग प्रवास के दौरान जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी में आयोजित बैठक में उन्होंने सहकार भारती जिला कार्यकारिणी और विभिन्न सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों को संगठन विस्तार के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए।

उन्होंने सहकार भारती के कार्य को तहसील स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें और योजनाओं का लाभ ले सकें।इस दौरान उन्होंने प्राथमिक कृषि सहकारी सभा कांसर का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे सफल मॉडल अन्य सहकारी संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।बैठक में विभाग संघ चालक चंद्रशेखर ने राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से इसके अनुसरण का आग्रह किया।

सहकार भारती हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रदेश में संगठन की स्थिति और सहकारिता को मजबूत करने के प्रयासों की जानकारी दी। जिला शिमला के अध्यक्ष कृष्ण चंद भी उपस्थित रहे।

सिरमौर से जिला संगठन प्रमुख कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष अमन गुप्ता, जिला महामंत्री विजय वशिष्ठ, खंड संघ चालक नंद लाल, पपेंदर कुमार (शिलाई), प्रवीण ठाकुर (जमटा), कुलदीप (पांवटा साहिब), जगदीश और दौलत राम सहित कई सहकारी सभाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला संगठन महामंत्री विजय वशिष्ठ ने बताया कि निकट भविष्य में जिला सिरमौर में सहकार भारती का प्रांतीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिलेगा और संगठन विस्तार को गति मिलेगी।बैठक में व्यक्त विचारों में कहा गया कि सहकारिता आंदोलन को गति मिलने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक विकास को नई दिशा मिल सकती