HNN/ सोलन
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज यहां उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवागांव के वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह विद्यार्थियों द्वारा वर्षभर किए गए कार्यों का प्रदर्शन है, जिससे वर्षभर बच्चों ने शिक्षा व अन्य गतिविधियों के लिए क्या प्रयास किए हैं, उससे उनकी प्रतिभा का पता लगता है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण अध्यापक है, जिनके माध्यम से बच्चे जीवन की ऊंची से ऊंची उड़ान भरने में भी सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लग्न को अपना साथी बनाएं। उन्होंने उत्कृष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवागांव के विद्यार्थियों के लिए 3100 रुपये तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने ठाठली, गोदल, वरोग तथा नवागांव में पाठशाला भवन के अतिरिक्त निर्माण के लिए 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर अकादमिक स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए 25 छात्रों को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने खेलकूद, सांस्कृति व विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले 120 छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group