Loading...

भाजपा सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर थाना कलां में आयोजित कुटलैहड मंडल की कार्यशाला।

PARUL 28 Aug 2024 Edited 29 Aug 1 min read

HNN/ऊना

उपमंडल बंगाणा के थाना कलां में सदस्यता अभियान की तैयारीयों को लेकर कुटलैहड भाजपा मंडल ने वीरवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यशाला की अध्यक्षता कुटलैहड मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने की। जिसमें पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उपस्थित प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 31 अगस्त को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं की सदस्यता समाप्त हो जाएगी। पहली सितंबर से राष्ट्र स्तर पर नए सिरे से पार्टी कार्यकर्ताओं की सदस्यता अभियान को शुरू किया जाएगा।इस दौरान विशेष रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो,लोकसभा सह प्रभारी अमित शर्मा, सदस्यता अभियान महा प्रभारी सुशील कालिया मौजूद रहे।इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा का सदस्य अभियान पूरे देश और प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है, और पूरे प्रदेश में हर बूथ पर 200 सदस्य बनने के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर आगे बढ़ रहे है।

भाजपा पूरे प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनने जा रही है। सदस्यता अभियान की शुरुआत एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य अभियान में जुट जाएंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। कंवर ने कहा कि अगले महीने 1 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाना है। 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था।

लेकिन अब एक सितंबर से इसे पुन आरंभ किया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहां कि कांग्रेस पार्टी के राज में हिमाचल प्रदेश में विकास को पूर्ण विराम लग गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ना तो नौकरी मिल रही ना महिलाओं को 1500 रुपए, जनता महंगाई से त्रस्त है। इस सरकार में चारों तरफ केवल जन विरोधी फैसलों की आवाज गूंज रही है। अब बस में राहत है ना बिजली में रहता सीमेंट के दाम सरकार ने बढ़ा दिए हैं यही नहीं राशन भी सरकार ने महंगा कर दिया है।कुटलैहड महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा ने बताया कि कुटलैहड भाजपा मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारी बैठक में दी गई है। उन्होंने कहा कि 31अगस्त को कुटलैहड भाजपा के तमाम बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर कार्यशाला का आयोजन करके कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी देंगे। हिमाचल में सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद इसे हर बूथ पर शुरू किया जाएगा।वहीं मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने बैठक में पहुंचे सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

बैठक में सदस्यता अभियान में कुटलैहड भाजपा मंडल महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रिंकू, जिला परिषद उपाध्यक्ष कुटलैहड महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका कौशल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोहर लाल शर्मा,संतोष सैनी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश चौधरी,किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील शारदा,युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि राणा,एससी मोर्चा अध्यक्ष सोमनाथ दरोच,एससी मोर्चा प्रदेश सचिव सुरम सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फरीद खान एवं सभी मोर्चे प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।