Accident / रेणुका में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार में सवार दो लोगों की मौत
Himachalnow / श्री रेणुका जी
जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें अल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक ने मौके पर और दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
नाहन/श्री रेणुका जी
जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं
जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। बांदल-सुराग सड़क पर क्यार नामक स्थान के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार करीब 12 बजे के आसपास पेश आया
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार करीब 12 बजे के आसपास पेश आया। बताया जा रहा है कि अल्टो कार नंबर एचपी 79-8304 में दो लोग सवार थे। कार जैसे ही क्यार नामक स्थान के पास पहुंची, चालक अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे लुढ़कती हुई दूसरी ओर खाई में जा गिरी।
हादसे में अनिल कुमार पुत्र बलबीर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी खाल क्यार की मौके पर ही मौत हो गई
हादसे में अनिल कुमार पुत्र बलबीर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी खाल क्यार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल गुमान सिंह पुत्र अमर सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी धार टारन को गंभीर हालत में उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह वाहन चालक का कार पर से नियंत्रण खो देना माना जा रहा है
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह वाहन चालक का कार पर से नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।