Loading...

Accident: भलेड़ पावर हाउस के पास बाइक खाई में गिरी, तीन युवाओं की मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 59 Mins Ago • 1 Min Read

Accident: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की दरीणी पंचायत के झुनेना गांव निवासी तीन युवाओं की भलेड़ पावर हाउस के पास देर रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। मृतकों की पहचान अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया सिविल अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की।

शाहपुर

विधायक केवल सिंह पठानिया ने तीनों युवाओं के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम के संबंध में धर्मशाला स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की। इसके साथ ही शवों को धर्मशाला ले जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित करवाई गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

इस दौरान नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पार्षद अभिषेक माथुर, पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर और अन्य स्थानीय लोग भी सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिवंगत युवाओं की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

Related Topics: